गेट जाम से अटका उत्कल संगठन का चुनाव, फिर बाहर ही लगा ‘वोटिंग बूथ’; धूप में कतार लग मतदाता कर रहे वोटिंग

उत्कल संगठन का चुनाव रविवार को शुरू होने से पहले ही विरोध प्रदर्शनों के कारण बाधित हो गया. विपक्षी सदस्यों ने गेट जाम कर दिया, जिससे मतदान परिसर के बाहर कराना पड़ा. तेज धूप के बावजूद मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे.

जमशेदपुर | उत्कल संगठन का चुनाव रविवार को तय समय सुबह 9 बजे शुरू नहीं हो सका. चुनाव के विरोध में विपक्षी सदस्यों ने एसोसिएशन परिसर का गेट जाम कर दिया, जिससे मतदाता मतदान केंद्र के अंदर नहीं पहुंच सके. एक ओर 70 से अधिक विपक्षी सदस्य गेट के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहे, वहीं वर्तमान कमेटी के सदस्य एसडीओ से मिलने पहुंचे. इसके बाद लौटकर वर्तमान कमेटी ने परिसर के अंदर की बजाय गेट के बाहर ही मतदान कराने का फैसला लिया और मतदान की व्यवस्था की गयी. आखिरकार दोपहर करीब 12:30 बजे एसोसिएशन के गेट के बाहर ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई.

गेट के बाहर ही बना मतदान केंद्र

सुबह से ही चुनाव को लेकर एसोसिएशन परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रहा. गेट बंद होने के कारण मतदाताओं के सामने मतदान केंद्र तक पहुंचने की समस्या खड़ी हो गयी. स्थिति को देखते हुए वर्तमान कमेटी के सदस्य एसडीओ से मिलने पहुंचे. वहां से लौटने के बाद गेट के बाहर ही मतदान कराने का निर्णय लिया गया. इसके बाद आवश्यक व्यवस्था कर दोपहर 12:30 बजे मतदान शुरू कराया गया.


टेंट लगाकर गेट बंद कर धरना पर बैठे विपक्ष.

धूप में लगी मतदाताओं की लंबी कतार

मतदान शुरू होते ही वोट देने पहुंचे मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी. तेज धूप के बावजूद लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इस दौरान महिला मतदाता छाता लेकर कतार में खड़ी नजर आयीं. मतदान केंद्र के बाहर पूरे समय जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रही.

सुबह से दोपहर तक चला चुनाव को लेकर गतिरोध

सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू नहीं होने के बाद काफी देर तक चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही. विपक्षी सदस्य चुनाव का विरोध करते हुए गेट के बाहर डटे रहे, जबकि वर्तमान कमेटी मतदान कराने के लिए प्रशासन से संपर्क में रही. आखिरकार मतदान स्थल को परिसर के अंदर से बाहर शिफ्ट करने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rima rani dey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >