उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक में मंगलवार की रात रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. एक पक्ष ने सागर सिंह के घर पर पथराव किया. घटना में सागर सिंह की पत्नी काजल देवी भी घायल हो गयीं. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. घटना रात करीब आठ बजे की है. घटना के बाद सूरज सिंह व उनके परिवार ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत की. लेकिन देर रात 11.30 बजे तक पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंची. सागर सिंह ने बताया कि टेंपो चलाकर परिवार चलाते हैं. पड़ोसी राहुल कर ने भाई सूरज कुमार से 4,500 रुपये उधार लिया था, जिसके कारण भाई को मोबाइल बंधक में रखना पड़ा. रुपये मांगने पर राहुल गाली-गलौज करने लगा. विरोध किया तो राहुल 20-25 युवकों को लेकर मेरे घर पहुंचा और मारपीट करने लगा. इस दौरान उनलोगों ने घर पर ईंट व पत्थर भी चलाये. जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया. बीच बचाव करने के दौरान पत्नी काजल देवी घायल हो गयी. इसकी शिकायत हमने उलीडीह थाना में की. लेकिन पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.