Jamshedpur News : उलीडीह : नशा करने के दौरान विवाद, एक युवक को लाठी-डंडे से पीटा

Jamshedpur News : उलीडीह थाना अंतर्गत सेरेस मैदान के पास मंगलवार को नशा करने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया

Jamshedpur News :

उलीडीह थाना अंतर्गत सेरेस मैदान के पास मंगलवार को नशा करने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना गहरा गया कि युवकों ने हयात नगर रोड नंबर-5 निवासी इजरार हुसैन उर्फ पकौड़ी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया. पिटाई करने के बाद हमलावर फरार हो गये. घायल अवस्था में लोगों ने इजरार को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायल इजरार के अनुसार साजन मिश्रा, इरशाद, वसीम, तौसीफ उर्फ चिकना बच्चा व अन्य युवकों ने हमला किया है.

इजरार के अनुसार उसकी दोस्ती विक्की से है. जबकि विक्की से उनलोगों का विवाद है. इस कारण उसपर हमला किया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस के अनुसार घायल इजरार हुसैन भी आपराधिक प्रवृति का है. वह पूर्व में जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >