Jamshedpur News :उलीडीह : बाउंड्री को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने कराया समाधान

Jamshedpur News : उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा चौक के पास सोमवार दोपहर एक जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया.

Jamshedpur News :

उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा चौक के पास सोमवार दोपहर एक जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गयी. सूचना मिलने पर उलीडीह पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. एक पक्ष का आरोप था कि इलाके में नशे, जुआ और मटका का कारोबार हो रहा है, जबकि दूसरे पक्ष ने जमीन पर अतिक्रमण कर जबरन बाउंड्री खड़ी करने का आरोप लगाया. वहीं बस्तीवासियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर बाउंड्री बनाने का प्रयास किया जा रहा था.

पुलिस ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था. दोनों पक्षों से बातचीत के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य कर दी गयी है. आगे दोनों पक्षों को थाना बुलाकर मध्यस्थता करायी जायेगी. इसके बाद नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >