गोलमुरी में यूएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

जमशेदपुर. गोलमुरी स्थित यूएफसी ग्राउंड में शनिवार से यूएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. उद्घाटन के मौके पर समाजसेवी संजय चौधरी,

जमशेदपुर. गोलमुरी स्थित यूएफसी ग्राउंड में शनिवार से यूएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. उद्घाटन के मौके पर समाजसेवी संजय चौधरी, अरिजीत सरकार, तरुण कुमार, कमल कुमार घोष, सुनील आनंद, राजेश मार्डी, धर्मेन्द्र पांडे, के हाज़रा, मोहम्मद हारुन रशिद, प्रवीन सेठी एवं चंद्रशेखर मौजूद थे. यूएफसी अध्यक्ष शाही आदिल ने तमाम अतिथियों का स्वागत किया. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है. टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा. प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख, उपविजेता को 75 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हजार व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >