TSDPL जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बोनस के साथ मिलेगा 2000 रुपये का गिफ्ट

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस के साथ 2 हजार रुपये गिफ्ट मिलेगा. इस साल बोनस मद से 3.39 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे. बता दे कि पिछले साल कंपनी ने कर्मियों को 17% बोनस दिया था.

जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस के साथ 2000 रुपये का गिफ्ट मिलेगा. कर्मचारियों को न्यूनतम 59,439 रुपये और अधिकतम ‍95,849 रुपये मिलेंगे. इस साल बोनस मद में 3.39 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे. बोनस का लाभ 510 कर्मचारियों को मिलेगा, जिसमें जमशेदपुर प्लांट के 296 कर्मचारी शामिल हैं. इस संबंध में मंगलवार रात प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. पिछले साल कंपनी ने कर्मियों को 17% बोनस दिया था.

जेडएफ सीवीएस इंडिया में 20 प्रतिशत बोनस

जमशेदपुर. जेडएफ सीवीएस इंडिया के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. मंगलवार को प्रबंधन और झारखंड स्टील मेटल व माइंस इंप्लाइज यूनियन (वेब्को यूनिट) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुआ.

जेडएफ सीवीएस इंडिया में 20 प्रतिशत बोनस

जमशेदपुर. जेडएफ सीवीएस इंडिया के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. मंगलवार को प्रबंधन और झारखंड स्टील मेटल व माइंस इंप्लाइज यूनियन (वेब्को यूनिट) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुआ.

टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को भी जल्द बोनस समझौते की उम्मीद

टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) प्रबंधन और यूनियन के बीच जल्द बोनस पर सहमति बन सकती है, इसकी लिए जल्द ही बैठक होगी. सदस्यों से सुझाव लिये जा रहे है. बता दें कि कुछ दिन पहले प्रबंधन और यूनियन के बीच बाइ सिक्स के स्थायीकरण पर सहमति बन पाने से बोनस को लेकर वार्ता आगे नहीं बढ़ पायी.

हालांकि ऐसी संभावना है कि एक दो दिनों में बोनस फाइनल हो जायेगा. टाटा मोटर्स यूनियन 17 सितंबर से पहले बोनस समझौता कराना चाहती है. पिछले साल 10.6 प्रतिशत बोनस मिला था. वहीं सुपर एन्यूएशन के तहत आने वाले 300 कर्मचारियों को 11,200 रुपये अनुदान के तौर पर दिया गया था. जबकि 281 बाइ सिक्स स्थायी हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >