जमशेदपुर. परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल में शनिवार तड़के एक ट्रक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे हटवाया. इसके बाद यातायात सामान्य हो गया.
जमशेदपुर में बाइक को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक, हादसा टला
जमशेदपुर के खासमहल में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।

जमशेदपुर में बाइक को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक, हादसा टला