Tripti, babli and vashnavi at jharkhand volleyball team : तृप्ति, बबली व वैष्णवी गुप्ता झारखंड सब जूनियर वॉलीबॉल टीम में

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल में 24 मार्च से लेकर एक मार्च तक सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल में 24 मार्च से लेकर एक मार्च तक सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम (बालक-बालिका ) की घोषणा कर दी गयी है. झारखंड की बालिका टीम में पूर्वी सिंहभूम जिले की तीन खिलाड़ी तृप्ति मिंज, बबली महतो व वैष्णवी गुप्ता को शामिल किया गया है. तीनों खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में उत्कर्ष प्रदर्शन किया था. वहीं, बालक टीम में जमशेदपुर के अंशु प्रसाद को जगह दी गयी है. बालिका टीम का कोच डीबीएमएस हाई स्कूल कदमा के खेल शिक्षक राकेश महतो को नियुक्त किया गया है. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव आरके मिश्रा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >