Jamshedpur News : ट्रिपल मर्डर केस : डॉक्टरों की देखरेख में रविंद्र प्रसाद सिंह का घाघीडीह जेल में चल रहा इलाज

एग्रिको में पत्नी समेत बेटा और बेटी की हत्या के मामले में जेल गये सेवानिवृत्त टाटास्टील कर्मी रविंद्र प्रसाद सिंह का घाघीडीह जेल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है.

पुलिस बैंक अकाउंट और मोबाइल को खंगालने में जुटी

Jamshedpur News :

एग्रिको में पत्नी समेत बेटा और बेटी की हत्या के मामले में जेल गये सेवानिवृत्त टाटास्टील कर्मी रविंद्र प्रसाद सिंह का घाघीडीह जेल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है. वह बार-बार एक ही बात बता रहा है कि शैतान दिमाग में घुस गया, इसी कारण पत्नी, बेटा और बेटी को मार डाला. मुझे अब भगवान भी माफ नहीं करेगा. हालांकि जेल के अंदर रविंद्र ने खाना भी खाया है. घाघीडीह जेल परिसर स्थित मेडिकल वार्ड में रविंद्र के लिये विशेष निगरानी रखी गयी है, ताकि व आत्महत्या का प्रयास ना करे. इधर, ट्रिपल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस रविंद्र प्रसाद सिंह के बैंक खाता के अलावा पोस्टऑफिस व बैंक में जमा एफडी की जांच में जुटी है. पुलिस इस मामले में रविंद्र के मोबाइल को भी खंगालने का प्रयास कर रही है. पुलिस द्वारा बार-बार मोबाइल का खोलने के लिए कहे जाने के बावजूद रविंद्र ने लॉक नहीं खोला. ऐसे में पुलिस अंदेशा जता रही है कि रविंद्र के मोबाइल में भी कुछ राज छुपा है.

रविंद्र की जेब से मिले सेवानिवृत्त में मिले रुपये के हिसाब का लेखा-जोखा

सूत्रों के अनुसार सोमवार को जब पुलिस ने रविंद्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया था, तो उनकी जेब से सेवानिवृत्ति के बाद कंपनी से मिले 1.24 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब लिखी एक पर्ची मिला थी. जिसमें रविंद्र प्रसाद सिंह ने पोस्टऑफिस और बैंक में एफडी में लगाये गये 85 लाख रुपये की भी जानकारी लिखी है. इसके अलावा अन्य रुपये का भी हिसाब-किताब लिखा है. पुलिस ने उक्त कागज को जब्त कर लिया है. पुलिस के लिए एग्रिको में हुई ट्रिपल मर्डर एक पहेली बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >