Jsca a division: डायमंड क्रिकेट क्लब ने दर्ज की आसान जीत

जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने अर्बन सर्विसेज को नौ विकेट से हराया.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में बुधवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने अर्बन सर्विसेज को नौ विकेट से हराया. अर्बन सर्विसेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में दस विकेट पर 85 रन बनाए. प्रभुजी मिश्रा ने 30 रनों की पारी खेली. डायमंड की ओर से संजय कुमार व प्रिंस अजहर ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 7.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर मैच जीत लिया. प्रिंस अजहर 54 रन बनाकर नाबाद रहें. प्रिंस अजहर प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >