Jamshedpur News : बागुनहातु में अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र का पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का बुधवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने शिलान्यास किया.
1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत से होगा निर्माण
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का बुधवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने शिलान्यास किया. यह योजना 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) मद से संचालित होगी. शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र में 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर चेंबर, पैथोलॉजी लैब, मेडिसिन रूम, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर रूम, फार्मेसी, नर्स रूम और स्टोर रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने से बागुनहातु और आसपास के लोगों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलेगी तथा गंभीर स्थिति में दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी.
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कई जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, अप्पा राव, टुनटुन सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.