Jamshedpur News : ट्रिपल मर्डर केस. विवाद के बाद आवेश में आकर रविंद्र ने की थी पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या

एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस जांच में नयी बात सामने आयी है. पूछताछ में रविंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया है कि इन्वेस्टमेंट को लेकर 10 मई की रात पत्नी सरीता देवी से विवाद हुआ था.

रुपये के इनवेस्टमेंट को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद

वह बैंक या पोस्टऑफिस में पैसा इन्वेस्टमेंट करना चाहते थे, जिसका पत्नी सरिता देवी करती थी विरोध

Jamshedpur News :

एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस जांच में नयी बात सामने आयी है. पूछताछ में रविंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया है कि इन्वेस्टमेंट को लेकर 10 मई की रात पत्नी सरीता देवी से विवाद हुआ था. फिर 11 मई की सुबह भी विवाद हुआ. इसके बाद आवेश में आकर उन्होंने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गयी. फिर उसपर लगातार हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद लगा कि बाकियों को भी खत्म कर दिया जाये. इसी कारण कमरे में सो रहे बेटा और बेटी पर भी कुल्हाड़ी और हथौड़ा से हमला किया. सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि गिरफ्तार रविंद्र प्रसाद सिंह का पत्नी से रुपये के इनवेस्टमेंट को लेकर विवाद हुआ था. रविंद्र प्रसाद सिंह बचे हुए रुपये को बैंक या पोस्टऑफिस में इन्वेस्टमेंट करना चाहते थे. जिसका पत्नी सरिता देवी विरोध कर रही थी. गौरतलब है कि 11 मई की सुबह एग्रिको में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी पत्नी सरिता देवी, बेटी सुप्रिया सिंह और बेटे रविषेक सिंह की हत्या कर दी थी. इस मामले में सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

मानसिक संतुलन की होगी जांच

इधर, घाघीडीह जेल में बंद रविंद्र प्रसाद सिंह की मानसिक स्थिति की जांच कराने के लिए जेल प्रशासन ने कोर्ट में अर्जी दी है. कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद मनोचिकित्सक द्वारा उनकी जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >