Jamshedpur News : अस्पताल में हंगामा मामले में पांचों आरोपियों को मिली जमानत

साकची स्थित मेडिसिस्ट इएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ मारमीट और हंगामा मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये पांचों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी है.

Jamshedpur News :

साकची स्थित मेडिसिस्ट इएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ मारमीट और हंगामा मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये पांचों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी है. शुक्रवार को इस मामले में डॉ. बी प्रधान भी कोर्ट में पेश हुए थे. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजय राठौर ने कोर्ट में पैरवी की. मालूम हो कि गत 5 मई को परसुडीह के राजहंस सिंह की इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर उनके परिजनों ने साकची स्थित हॉस्पिटल में हंगामा किया था.

इस मामले में डॉ. बी प्रधान ने साकची थाना में मारपीट, हंगामा और रंगदारी का केस दर्ज कराया था. मामले में पुलिस ने आदित्यपुर रोड नंबर-19 निवासी प्रीतम कुमार, बाराद्वारी देवनगर साईं अपार्टमेंट निवासी विकास कुमार, मनीष कुमार, परसुडीह राहरगोड़ा शर्मा टोली निवासी विवेक कुमार और बिरसानगर मोहरदा निवासी संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर 6 मई को जेल भेजा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >