Jamshedpur news. कदमा उलियान में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी गयी

सादगी तरीके से शहीद निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस मनाया गया

Jamshedpur news.

बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस और कदमा के उलियान स्थित समाधि स्थल पर झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि देनेवालों का तांता लगा रहा. झामुमो समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की. सादगी तरीके से शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया. कदमा उलियान में दिन भर लोग आते रहे और समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया. श्रद्धांजलि देने वालों में शहीद निर्मल महतो परिवार की सदस्य और ईचागढ़ विधायक सविता महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी, मोहन कर्मकार, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, सूर्य सिंह बेसरा, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, काबलू महतो, मोहन कर्मकार, लालटू महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, झरना पाल, कमलजीत कौर, द्रौपदी मुंडा सहित अन्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीद निर्मल महतो एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >