Jamshedpur news. टाटानगर से होकर चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी, कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

टाटा-जम्मूतवी 30 जनवरी से 04 मार्च तक अमृतसर तक ही जायेगी, वहीं जम्मूतवी-टाटा 02 फरवरी से 07 मार्च तक अमृतसर तक ही आयेगी

Jamshedpur news.

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन चलने वाली छह ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके तहत 29 जनवरी को आनंद विहार रांची एक्सप्रेस, 30 जनवरी को रांची आनंद विहार एक्सप्रेस, 29 जनवरी को भुवनेश्वर नयी दिल्ली एक्सप्रेस, 30 जनवरी को नयी दिल्ली भुवनेश्वर एक्सप्रेस, 29 जनवरी को रांची नयी दिल्ली एक्सप्रेस और 31 जनवरी को नयी दिल्ली रांची एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इसी तरह टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन को 30 जनवरी से चार मार्च तक के लिए अमृतसर तक ही चलाया जायेगा. जम्मूतवी टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को दो फरवरी से सात मार्च तक अमृतसर तक ही चलेगी. संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 30 जनवरी से चार मार्च और जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दो फरवरी से सात मार्च तक अमृतसर तक ही चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >