स्कूटी से चाईबासा से चक्रधरपुर स्टेशन आता था, फिर ट्रेन में करता था मोबाइल चोरी, गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' में बड़ी कामयाबी मिली है. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से चोरी के तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

जमशेदपुर : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेल सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर चोर को दबोच लिया. आरोपी के पास से चोरी के तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.

स्कूटी से पहुंचकर वारदात को देता था अंजाम

मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के मार्गदर्शन में चलाये गये इस अभियान में पकड़े गये आरोपी की पहचान मोहम्मद निसार (42 वर्ष), निवासी चाईबासा के रूप में हुई है.

स्कूटी से चाईबासा से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आता था चोर

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी विशेष रूप से चोरी की नीयत से अपनी स्कूटी से चाईबासा से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आता था. उसने ट्रेन संख्या 18189 (टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस) के जनरल कोच में सवार यात्रियों के मोबाइल चुराये थे. यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में आरपीएफ टीम टाटा और जीआरपी चक्रधरपुर के संयुक्त प्रयास से की गयी. पकड़े गये आरोपी को अग्रिम कार्रवाई और न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए रेल थाना चक्रधरपुर के सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश सिंह

ब्रजेश सिंह. प्रभात खबर से कई सालों से जुड़े हुए है. 29 सालों का पत्रकारिता का अनुभव है. औद्योगिक, ट्रेड यूनियन, क्राइम, प्रशासनिक, सरकार, राजनीति के जानकार है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >