सोनारी में टीटू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

जमशेदपुर. अखिल झारखंड यूथ संघ की मेजबानी में शनिवार से सोनारी जॉगर्स पार्क में 19वीं टीटू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. अखिल झारखंड यूथ संघ की मेजबानी में शनिवार से सोनारी जॉगर्स पार्क में 19वीं टीटू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेएमएम नेता आस्तिक महतो, अखिल महतो, धनंजय महतो और समाजसेवी अनूप डेनियल ने किया. प्रतियोगिता का आयोजन धनेश कर्मकार के नेतृत्व में किया जा रहा है. प्रतियोगिता के विजेता टीम को 60 हजार रुपये, उपविजेता को 40 हजार, तीसरे स्थान और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 15-15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट स्कोरर को भी नकद पुरस्कार दिया जायेगा. इस टूर्नामेंट में ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >