जमशेदपुर के टिमकेन कंपनी में मजदूर की मौत, धरने पर बैठे परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर गंभीर आरोप

जमशेदपुर के टिमकेन कंपनी में ठेका मजदूर आसित प्रमाणिक मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरने बैठ गये हैं. उनका कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह ये घटना घटी.

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टिमकेन कंपनी के कैंटीन में कार्यरत ठेका मजदूर आसित प्रमाणिक ( उम्र 49) की मौत के बाद परिजन मुआवजा की मांग को लेकर कंपनी गेट के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही की वजह से आसित प्रमाणिक की मौत हुई है. टिमकेन कंपनी के मृत कर्मी के पुत्र को पिता की जगह समान वेतन पर तत्काल नौकरी देने, 3 साल का डिप्लोमा करने पर कंपनी में स्थायीकरण करने और मृतक परिवार को ₹5 लाख मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी. वार्ता में झामुमो नेता दुलाल भुईयां आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, चंदन यादव, आशीष नामता मौजूद थे.

मृतक के पुत्र सनय प्रमाणिक का कहना है कि बुधवार की सुबह 6:30 बजे उनके पिता ने फोन पर सूचना दी कि वे गिर गए हैं उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही वे कंपनी पहुंचे. उनके पिता को जिस एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था उसमें ना ही कोई डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ के कर्मी मौजूद थे और न ही ऑक्सीजन सिलेंडर या अन्य संसाधन मौजूद थे. गाड़ी भी सिक्योरिटी गार्ड चालक चला रहा था.

उनका कहना है कि एंबुलेंस में डॉक्टर व अन्य जरूरी संसाधन मौजूद होने से उनके पिता की जान बच सकती थी. पास के नजदीक अस्पताल ले जाने के बजाय उनके पिता को इलाज के लिए 12 किलोमीटर दूर आदित्यपुर ईएसआई अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों की मांग है कि कंपनी की लापरवाही की वजह से मौत हुई है. कंपनी प्रबंधन मृतक के पुत्र को स्थायी नौकरी और रू. 30 लाख मुआवजा दे. उसके बाद ही परिजन अंतिम संस्कार करेंगे. आपको बता दें कि टिमकेन कंपनी के मृत कर्मी के पुत्र को पिता की जगह समान वेतन पर तत्काल नौकरी देने, 3 साल का डिप्लोमा करने पर कंपनी में स्थायीकरण करने और मृतक परिवार को ₹5 लाख मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी. वार्ता में झामुमो नेता दुलाल भुईयां आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, चंदन यादव, आशीष नामता मौजूद थे.

रिपोर्ट- अशोक झा, जमशेदपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >