टाइगर नाइट्स ने जीता जमशेदपुर गोल्फ लीग का खिताब

जमशेदपुर. तीन महीने से आयोजित जमशेदपुर गोल्फ लीग का समापन रविवार को हुआ. फाइनल मुकाबला बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला गया.

जमशेदपुर. तीन महीने से आयोजित जमशेदपुर गोल्फ लीग का समापन रविवार को हुआ. फाइनल मुकाबला बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टाइगर नाइट्स की टीम ने एपिक वॉरियर्स को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. विजेता टाइगर नाइट्स की टीम में विनायक सिद्धि (कैप्टन), रोहित तिवारी (उपकप्तान), वरुण सोनी, निखिल, हर्ष पांडे, सौरभ अग्रवाल, तरनप्रीत सिंह खनूजा, गौरव रूंगटा, प्रवेश धवन, बिपिन पटेल, हामिद रजा खान, नितिन खोसला, पूनम दोषी, शशि तिवारी एवं निशांत झा शामिल थे. इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >