Jamshedpur News : 12 जून तक हैं एक स्पेल बारिश के आसार

Jamshedpur News : रविवार की सुबह से ही शहर में आसमान में बादल छाये रहे. हालांकि, दोपहर में उमस से शहर के लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Jamshedpur News :

रविवार की सुबह से ही शहर में आसमान में बादल छाये रहे. हालांकि, दोपहर में उमस से शहर के लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जबकि शाम में हवा चलने के बाद मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर के लोगों को 12 जून तक दिन में धूप, जबकि शाम में बारिश का सामना करना होगा. एक स्पेल में मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी संभावना है.

आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. रविवार को हवा में आर्द्रता का स्तर भी अधिक रहा. अधिकतम 65 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >