बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में 27 से सजेगा पहाड़ी माता का दरबार, हरपाल सिंह बने संरक्षक

बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में इस वर्ष भी माता पहाड़ी और माता चंडी की पूजा अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की जायेगी. आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बस्ती में पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव की अध्यक्षता में बैठक हुई.

लाइफ रिपोर्टर जमशेदपुर . बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में इस वर्ष भी माता पहाड़ी और माता चंडी की पूजा धूमधाम से आयोजित की जायेगी. आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बस्ती में पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से समाज सेवी हरपाल सिंह ””””हीरे”””” को समिति का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया. बैठक में संरक्षक हरपाल सिंह, प्रदीप झा, मुन्ना सिंह, विकास कुमार, सुखविंदर, बिट्टू मिश्रा, कंचन लाल, जय नंदन सिंह, महेश राव, गोलू, राजा मोंटी, शुभम, बिट्टू, राजा उपाध्याय, छोटू, मुन्नी सिंह, गंगाधर पांडे, अनु चौबे समेत बड़ी संख्या में बस्ती के युवा और महिलाएं उपस्थित थीं.समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव ने बताया कि यह महोत्सव पूरे पांच दिनों तक चलेगा. जिसमें प्रतिदिन आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. इस वर्ष छत्तीसगढ़ के रायपुर से आने वाली विशेष झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी. एक नजर में कार्यक्रम 27 मई : भूमि पूजन एवं तैयारी का प्रारंभ 02 जून : माता चंडी पूजा व माता की हल्दी रस्म 05 जून: गोल पहाड़ी से माता का आगमन व स्थापना 07 जून : विशाल महाभोग का वितरण 09 जून : प्रतिमा विसर्जन एवं समापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >