जमशेदपुर. साकची, आमबागान स्थित भारत स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय में आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर शनिवार को संपन्न हो गया. समापन के अवसर पर स्काउट-गाइड की परंपरा के अनुरूप कैंप फायर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य कर संयुक्त आयुक्त जीएसटी डॉ अफसाना खानम मौजूद थी. मौके पर नरेश कुमार, परमजीत कौर, नीरज शुक्ला, एम ममतेश्वरी, धीरज कुमार, मानस पात्रो, श्याम शर्मा, देवब्रत विश्वास, राजकुमार सिंह, ललन यादव व अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के कुल 80 छात्रों ने हिस्सा लिया.
Jamshedpur news : स्काउड एंड गाइड का कैंप संपन्न
साकची, आमबागान स्थित भारत स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय में आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर शनिवार को संपन्न हो गया
