जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 46वीं पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन छठे राउंड तक के मुकाबले खेल गये. देवांजन सिन्हा ने छठे राउंड में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए शीर्ष पर बने हुए. शीर्ष वरीयता प्राप्त देवांजन सिन्हा (1946) ने छठे राउंड में भोलानाथ दास को हराया. वहीं, अरिजीत घोष दूसरे व कुमार संकल्प तीसरे स्थान पर चल रहे हैं. बालिका वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त नाविका जायसवाल (1835) छठे राउंड की समाप्ति के बाद 4.5 अंक अर्जित करते हुए 16वें स्थान पर हैं. रविवार को टूर्नामेंट के अंतिम राउंड के मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा. प्रतियोगिता में मुख्य ऑर्बिटर की भूमिका चंदन कुमार प्रसाद निभा रहे हैं. मौके पर टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके तिवारी, पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के महासचिव जयंत कुमार भुइंया व अन्य लोग मौजूद थे.
Jamshedpur sports news : शीर्ष वरीय देवांजन सिन्हा शीर्ष पर बरकरार
जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 46वीं पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन छठे राउंड तक के मुकाबले खेल गये.
