Jamshedpur News : सोनारी : एसी ब्लास्ट होने से फ्लैट में लगी आग, आग की लपटों से ऐसे बची 80 वर्षीय वृद्धा

Jamshedpur News : सोनारी थाना के मौनी बाबा मंदिर के पास स्थित आवास टावर के तीसरे मंजिल के फ्लैट नंबर 09 में एसी के अचानक फटने से आग लग गयी.

Jamshedpur News :

सोनारी थाना के मौनी बाबा मंदिर के पास स्थित आवास टावर के तीसरे मंजिल के फ्लैट नंबर 09 में एसी के अचानक फटने से आग लग गयी. आग लगने के साथ ही मकान मालकिन बोलू बख्सी (80 वर्ष) तुरंत फ्लैट से बाहर निकल गयीं. हालांकि लपटें इतनी तेज थीं कि कमरे रखे कई सामान जल गये. एसी ब्लास्ट की सूचना आसपास के लोगों ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी. इसके बाद टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की एक-एक दमकल मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है.जानकारी के अनुसार बोलू बख्सी वीमेंस कॉलेज की रिटायर्ड कर्मचारी हैं. अपने फ्लैट में अकेली रहती हैं. शनिवार की रात को खाना खाने के बाद आराम कर रही थीं, तभी एसी ब्लास्ट कर गया और कमरे में आग लग गयी. इसके बाद शोर मचाते हुए वो फ्लैट से बाहर निकल गयीं. वहीं ब्लास्ट की आवाज सूनने के बाद अपार्टमेंट के लोग भी जुट गये. सूचना मिलने के बाद सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची.आगजनी में महिला पूरी तरह से सुरक्षित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >