चैंपियन टीम को मिलेगी 50 हजार की इनामी राशि

जमशेदपुर. राज कमल क्लब, बर्मामाइंस की ओर से मनीफिट स्थित डीवीसी मैदान में एक सितंबर को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. राज कमल क्लब, बर्मामाइंस की ओर से मनीफिट स्थित डीवीसी मैदान में एक सितंबर को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी बर्मामाइंस में आयोजित एक प्रेस वार्ता में क्लब के संरक्षक महेश मुखी ने दी. उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 30 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 3500 रुपये की इंट्री फीस रखी गयी है. इसके अलावा पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. मौके पर नीरज मुखी, शंकर मुखी करण मुखी और अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >