Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पार्किंग का फिर निकला टेंडर, 60 दिनों के लिए नयी व्यवस्था

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक बार फिर टेंडर जारी किया गया है.

रीडेवलपमेंट के चलते पार्किंग शिफ्ट करने की तैयारी, 28 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक बार फिर टेंडर जारी किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की ओर से यह टेंडर 60 दिनों की अस्थायी अवधि के लिए दो, तीन और चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए निकाला गया है. इच्छुक एजेंसियां 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकती हैं.

पूर्व में यह टेंडर इन ऑन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था, लेकिन घाटे के कारण कंपनी ने इसे छोड़ दिया. इसके बाद फिलहाल हर माह अस्थायी रूप से अलग-अलग एजेंसियों को पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी दी जा रही थी. अब दो माह के लिए स्थिर व्यवस्था बनाने की पहल की गयी है. टाटानगर के साथ-साथ चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों के लिए भी पार्किंग टेंडर जारी किया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि यह व्यवस्था फिलहाल दो महीने के लिए की जा रही है.

इधर, स्टेशन के रीडेवलपमेंट कार्य के तहत पार्किंग क्षेत्र में भी बदलाव की तैयारी है. वर्तमान पार्किंग स्थल पर नयी बिल्डिंग का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि पार्किंग को मुख्य सड़क की दूसरी ओर शिफ्ट करने की योजना है. नयी योजना के तहत पोर्टिको क्षेत्र में प्लेटफॉर्म नंबर-1 के निर्माण के लिए निशान लगाया गया है और वीआईपी लेन को पहले ही बंद कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी, ताकि यात्रियों और ठेकेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >