Jamshedpur News : रात 12 बजे से बदल गया टाटानगर स्टेशन पार्किंग का टेंडर, बिहार के इस कंपनी को मिला काम

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

बिहार की कंपनी मां तारा इंटरप्राइजेज को मिला टेंडर, दो महीने में जमा करने होंगे 35 लाख रुपये

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार रविवार रात 12 बजे से टाटानगर स्टेशन पार्किंग का टेंडर बदल दिया जायेगा. रेलवे द्वारा अगले दो महीने के लिए नया टेंडर बिहार की कंपनी मां तारा इंटरप्राइजेज को दिया गया है. यह टेंडर बरौनी के गौरव शाह के नाम पर पांच मई 2026 से तीन जुलाई 2026 तक के लिए आवंटित किया गया है. इस दो माह के टेंडर के एवज में कंपनी को करीब 35 लाख रुपये जमा करने होंगे. वहीं टेंडर प्रक्रिया के दौरान मां तारा इंटर प्राइजेज द्वारा लगभग दो लाख 71 हजार 654 रुपये की राशि भी जमा की गयी है. इससे पहले स्टेशन पार्किंग का संचालन गौरी इंटरप्राइजेज के पास था, जिसे बदल अब बिहार की कंपनी को जिम्मेदारी दी जा रही है.

कोट…

टाटानगर स्टेशन पार्किंग का टेंडर रविवार की रात 12 बजे के बाद से बदल दिया जायेगा. 12 बजे के बाद से दूसरे संवेदक को टेंडर दिया गया है.

आदित्य चौधरी, सीनियर डीसीएम, सीकेपी मंडलB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >