Jamshedpur News : 48 घंटे में छह डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान, आज बारिश के आसार
Jamshedpur News : शहर में मौसम के तेवर कड़े हो गये हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में (शनिवार) तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.
शहर में मौसम के तेवर कड़े हो गये हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में (शनिवार) तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. वहीं, रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है. इससे शहर के लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 अप्रैल तक अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद यह स्थिति बन रही है. इधर, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, रात का तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था. हवा में आद्रर्ता की अधिकतम मात्रा 65 प्रतिशत दर्ज किया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.