Jamshedpur News : टेल्को : क्वार्टर मरम्मत के दौरान ऊंचाई से गिरा ठेकाकर्मी, मौत
Jamshedpur News : टेल्को थानांतर्गत खडंगाझार स्थित एन-49 टाइप क्वार्टर की बिल्डिंग में मरम्मत कार्य करने के दौरान ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर का नाम मानकी गोप (35) है.
टेल्को थानांतर्गत खडंगाझार स्थित एन-49 टाइप क्वार्टर की बिल्डिंग में मरम्मत कार्य करने के दौरान ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर का नाम मानकी गोप (35) है. वह सरायकेला-खरसावां के कुचाई का रहनेवाला था. वर्तमान में जुस्को में ठेकाकर्मी के रूप में कार्यरत था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है. घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टेल्को कॉलोनी स्थित तीन मंजिले क्वार्टरों की मरम्मत का कार्य चल रहा है. जुस्को की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है. मंगलवार को एन-49 टाइप क्वार्टर की बिल्डिंग में काम के दौरान मानकी गोप प्लास्टर के लिए लोहे के बने बाड़ा पर उपर की ओर चढ़ कर काम कर रहा था. उसी दौरान अचानक से नीचे पड़ा. गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ठेकाकर्मी और सुपरवाइजर उसे गोलमुरी के टिनप्लेट अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मजदूर के गिरने की जानकारी मिलने के बाद टाटा मोटर्स के सुरक्षाकर्मी, आइडीएस और जुस्को की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. मजदूर की मौत की जानकारी जुस्को प्रबंधन की ओर से उसके परिवार के लोगों को दी गयी. इसके बाद परिवार के लोग दोपहर करीब दो बजे कुचाई से जमशेदपुर पहुंचे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से शव को कुचाई लेकर चले गये.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.