टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन के 10वीं बार अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय, पिंटू श्रीवास्तव महामंत्री

टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन के 10 वीं बार झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष चुने गये है. जबकि पिंटू श्रीवास्तव को दूसरी बार यूनियन का महामंत्री चुना गया.

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन के 10वीं बार झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष चुने गये हैं. वहीं पिंटू श्रीवास्तव को दूसरी बार यूनियन का महामंत्री चुना गया. शनिवार को टाटा पावर कंपनी परिसर में टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन की आमसभा हुई. सर्वप्रथम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. उसके बाद महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने ग्रेड रिवीजन एवं यूनियन की उपलब्धियां और कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने यूनियन का लेखा – जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. 16 जुलाई को कमेटी मीटिंग में हुए निर्णय के तहत अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन का चुनाव कराने की घोषणा की. चुनाव कराने के लिए झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष विनोद कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी के रूप अधिकृत किया. अध्यक्ष पद पर को-ऑप्शन के लिए महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने राकेश्वर पांडेय का नाम प्रस्तावित किया, जिसका सभी सदस्यों ने हाथ उठा समर्थन किया. यूनियन सदस्यों की स्वीकृति मिलने पर निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया. तत्पश्चात सर्वसम्मति से कमेटी गठन की जिम्मेदारी अध्यक्ष को सदस्यों ने सौंप दी.

एक नजर में टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन की नयी कमेटी

अध्यक्ष : राकेश्वर पांडेय

महामंत्री : पिंटू श्रीवास्तव

उपाध्यक्ष : पंकज कुमार राय

सहायक : सचिव सुरेश कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष : मुकेश कुमार

कमेटी मेंबर : कुमार आलोक, देव शंकर तिवारी, राजेश कुमार, संजीव कुमार चौधरी, दीनानाथ पांडेय व आनंद विजय.

बयान

कर्मचारियों ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभायेंगे. वे हमेशा अपने सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देंगे.

– राकेश्वर पांडेय, अध्यक्ष, टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन सह झारखंड इंटक प्रदेश अध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >