Happy Diwali: टाटानगर से गोड्डा के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, बक्सर, जयनगर और जयपुर के लिए भी चलेगी रेल

Happy Diwali|Indian Railways News|आखिरकार दीपावली के दिन वो शुभ घड़ी आ गयी, जब जमशेदपुर से गोड्डा के लिए सीधी ट्रेन शुरू हुई है. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प हैं.

Happy Diwali|Indian Railways News| दिवाली के दिन जमशेदपुर के लोगों को बड़ी सौगात मिली. सोमवार यानी 24 अक्टूबर को टाटानगर से एक नयी ट्रेन (Tatanagar To Godda Train) की शुरुआत हुई. यह ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन से गोड्डा तक जायेगी. सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा-गोड्डा-टाटा (ट्रेन संख्या 18185/18186 ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जमशेदपुर में रहने वाले अंग प्रदेश के लोगों की अरसे से मांग थी कि भागलपुर के लिए टाटा से सीधी ट्रेन सेवा शुरू होनी चाहिए.

लोगों को बेहतर रेल सेवा देने के लिए कृतसंकल्प है मोदी सरकार

आखिरकार दीपावली के दिन वो शुभ घड़ी आ गयी, जब जमशेदपुर से गोड्डा के लिए सीधी ट्रेन शुरू हुई है. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प हैं. उसी का परिणाम है कि आज इस ट्रेन का शुभारंभ किया जा रहा है. सांसद श्री महतो ने शहरवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह दीपावली के शुभअवसर पर शहर के लिए एक सौगात है.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर

बिहार और झारखंड के लिए भी शुरू होगी रेल सेवा

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टाटानगर के लिए और बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान की जायेगी और इस मुहिम में वे लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सूची में टाटा से बक्सर के लिए नयी रेल सेवा के साथ-साथ टाटा से जयनगर के लिए भी रेल सेवा प्रारंभ कराना एवं टाटा से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू कराना शामिल है. वह इस मुहिम में लगे हुए हैं.

Also Read: Train News: छठ से पहले ही पटना जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, दीपावली से पहले इन ट्रेनों में टिकट कटना बंद

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में नये मंडल रेल प्रबंधक अरुण जातोह राठौर ने कहा उनका प्रयास होगा कि चक्रधरपुर मंडल में बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध करायी जायें. इस अवसर पर विशेष रूप से सीनियर डीसीएम मनीष पाठक, अंगिका समाज के रामाश्रय प्रसाद, शिव शंकर सिंह, अनिल सिंह के अलावा संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, अभय चौबे, ललन यादव, विनय भूषण सिंह, कमल पांडेय, मदन दास, आनंद कुमार एवं विजय विश्वकर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >