Jamshedpur News : टाटा स्टील के आइएल-2 स्तर के अधिकारियों का तबादला

Jamshedpur News : टाटा स्टील के आइएल-2 स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. ये सारे तबादले टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के स्तर से किये गये हैं.

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के आइएल-2 स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. ये सारे तबादले टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के स्तर से किये गये हैं. इसके तहत चीफ लॉजिस्टिक ऑपरेशन जमशेदपुर प्लांट आदित्यनाथ ठाकुर को चीफ ऑपरेशन आइबीएमडी ओडिशा बनाया गया है. वे आइएल-2 स्तर के अधिकारी हैं. आइएल-2 स्तर के अधिकारी आलोक रंजन चीफ ऑपरेशन आइबीएमडी ओडिशा को चीफ ऑपरेशन लॉजिस्टिक जमशेदपुर प्लांट बनाया गया है. इसी तरह टाटा स्टील के मेटालिक्स डिवीजन के एसेट मैनेजमेंट प्रैक्टिस व सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नये बदलाव किये गये हैं.

इसके तहत आयरन मेकिंग चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस चंद्रभूषण का तबादला चीफ शेयर्ड सर्विसेज मैटेलिक्स बनाया गया है. वहीं, चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस स्टील व मिल्स कलिंगानगर अमित बिक्रम सेनगुप्ता का तबादला चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस आयरन मेकिंग टाटा स्टील जमशेदपुर बनाया गया है. वहीं, चीफ सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस कलिंगानगर मतस्येंद्रनाथ शुक्ला को चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस स्टील व मिल्स कलिंगानगर बनाया गया है. चीफ सेंट्रल इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सुदिप्ता घोष को चीफ वन शेयर्ड सर्विसेज टेक्नॉलॉजी ग्रुप बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >