Tata Steel Wage Revision: फिटमेंट स्लिप मिलते ही टाटा स्टील कर्मचारियों में क्यों बढ़ी नाराजगी? 11 यूनियन पदाधिकारी निशाने पर..

टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौते को लेकर कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है. फिटमेंट स्लिप मिलने के बाद नाराजगी बढ़ी है, जिससे 30 से अधिक कमेटी मेंबर और कर्मचारी यूनियन से नाराज हैं. जानिए पूरी वजह.

जमशेदपुर: टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता को लेकर कर्मचारियों के विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं. फिटमेंट स्लिप मिलने के बाद यह नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है. अब तक 30 से अधिक कमेटी मेंबर और कर्मचारियों ने वेज रिवीजन से होने वाले नुकसान से यूनियन को अवगत कराया है. लिहाजा, इसे लेकर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक चल रही है. टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी निशाने पर हैं.

कर्मचारियों और कमेटी मेंबर्स ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि इस समझौते को लेकर जितने दोषी अध्यक्ष हैं, उतने ही बचे हुए 10 पदाधिकारी भी हैं. इस बीच टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलाने से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और महामंत्री सतीश सिंह बच रहे हैं. कमेटी मीटिंग के पहले फाइनांस कमेटी की मीटिंग होती है.

अब तक नहीं हुई मीटिंग

फाइनांस कमेटी की मीटिंग करीब 15 दिनों पहले हो चुकी है. लेकिन, अब तक कमेटी मीटिंग की घोषणा नहीं की गयी है. वैसे नियम है कि फाइनांस कमेटी की मीटिंग के एक सप्ताह के बाद ही कमेटी मीटिंग बुलायी जाती है. लेकिन, अब तक ऐसा नहीं हुआ है, इस कारण भी कमेटी मेंबर्स में नाराजगी है. एनएस ग्रेड से लेकर स्टील वेज तक के कमेटी मेंबर खुद अपने ही पदाधिकारियों से नाराज हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >