Jamshedpur News : टाटा स्टील वेतन समझौता : वार्ता सकारात्मक, 2 मई के बाद समझौते पर लग सकती है मुहर

Jamshedpur News : टाटा स्टील के हजारों कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन (वेतन समझौते) को लेकर बुधवार को प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हलचल तेज रही.

दो घंटे तक चली अहम बैठक, न्यू सीरीज कर्मचारियों के डीए प्वाइंट में भी बढ़ोतरी के संकेत

वार्ता के बाद कोलकाता रवाना हुए यूनियन अध्यक्ष

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के हजारों कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन (वेतन समझौते) को लेकर बुधवार को प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हलचल तेज रही. कंपनी के जनरल ऑफिस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली दो घंटे की बैठक में कई अहम वित्तीय बिंदुओं पर चर्चा हुई. हालांकि बैठक के बाद यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू चौधरी) के कोलकाता रवाना होने से यह संकेत मिल रहे हैं कि समझौते की पटकथा अब अंतिम चरण में है और 2 मई के बाद होने वाली अगली बैठक निर्णायक साबित हो सकती है. बैठक में सबसे अधिक चर्चा न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर हुई. सूत्रों के मुताबिक यूनियन ने वर्तमान 3 प्रति प्वाइंट की दर को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाने का दबाव बनाया है. संभावना जतायी जा रही है कि प्रबंधन इसे बढ़ाकर 4 से 4.30 के बीच करने पर सहमत हो सकता है. यदि ऐसा होता है, तो न्यू सीरीज के कर्मचारियों के वेतन में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.

12% एमजीबी और 5 मई की समय सीमा

वेतन समझौते में 11 से 12 प्रतिशत मिनिमम गारंटीड बेनिफिट (एमजीबी) पर सहमति बनती दिख रही है. चूंकि सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन 5 मई को शहर आ रहे हैं. ऐसे में यूनियन की कोशिश है कि उनके आगमन के दौरान ही समझौते पर हस्ताक्षर हो जाये. हालांकि कुछ भत्तों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है. जिसे अगली बैठक में सुलझाने की उम्मीद है. यूनियन के गलियारों में चर्चा है कि इस अवधि के आसपास ग्रेड रिवीजन पर हस्ताक्षर हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >