दलमा टाईगर को हराकर टाटा स्टील ने जीत से की शुरुआत

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएससीए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने दलमा टाईगर को 3-1 से मात दी

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएससीए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने दलमा टाईगर को 3-1 से मात दी. टाटा स्टील की टीम मैच के शुरुआत से ही दलमा टाईगर पर हावी रही. 12वें मिनट में ही टाटा स्टील की टीम ने विकास नायक की गोल की मदद से बढ़त हासिल की. 25वें मिनट में विक्रम किस्कू ने गोल करते हुए टाटा स्टील की बढ़त दोगुनी कर दी. 33वें मिनट में सचिन सिंह सरदार ने गोल दागकर दलमा टाईगर की टीम को मुकाबले में वापसी कराने की कोशिश की. 88वें मिनट में विकास नायक ने अपना दूसरा गोल करते हुए टाटा स्टील को मुकाबले में 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी. सोमवार को जेआरडी, टिनप्लेट और आर्मरी मैदान में मुकाबले होंगे. तीनों मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >