Jamshedpur News : टाटा स्टील के अधिकारियों को मिला अप्रेजल, वेतन बढ़ेगा

Jamshedpur News : टाटा स्टील के अधिकारियों का अप्रेजल रिपोर्ट जारी कर दिया गया है. इस रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों को वेतन वृद्धि और बोनस का लाभ मिलेगा

खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के लिए अलग से बनाया गया टैलेंट पूल

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के अधिकारियों का अप्रेजल रिपोर्ट जारी कर दिया गया है. इस रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों को वेतन वृद्धि और बोनस का लाभ मिलेगा. कंपनी में अधिकारियों के करियर की दिशा इसी अप्रेजल पर निर्भर करती है, इसलिए इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही थी. इस बार टाटा स्टील ने अप्रेजल सिस्टम में बदलाव किये हैं. पहले अधिकारियों को पांच श्रेणियों में आंका जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर चार कर दिया गया है. इससे लो-परफॉर्मेंस अधिकारियों के लिए चुनौती बढ़ गयी है. कम प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के लिए कंपनी ने एक टैलेंट पूल बनाया है. इसमें उन अधिकारियों को रखा जायेगा जिनका प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं रहा. इन्हें छह महीने का समय मिलेगा, जिसके दौरान अन्य विभागों में उनकी उपयोगिता पर विचार किया जायेगा. यदि इस अवधि में वे अपनी दक्षता साबित नहीं कर पाते, तो वे स्वेच्छा से कंपनी छोड़ सकते हैं या कंपनी उन्हें अलग कर सकती है. इस बदलाव के कारण कई अधिकारियों के टैलेंट पूल में जाने की संभावना बढ़ गयी है. कंपनी ने अप्रेजल प्रक्रिया को और कड़ा बना दिया है, जिससे अधिकारियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना आवश्यक हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >