टाटा स्टील कर्मियों के एलटीसी पर अगस्त तक रोक

टाटा स्टील ने कोरोना महामारी से लड़ाई के बीच बड़ा फैसला लिया है. कैलेंडर वर्ष 2020 और 2021 ब्लॉक के लिए वर्कर और ऑफिसर ग्रेड को मिलने वाली एलटीसी (लीव ट्रेवल कंसेशन) के भुगतान पर अगस्त तक रोक लगा दिया है.

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना महामारी से लड़ाई के बीच बड़ा फैसला लिया है. कैलेंडर वर्ष 2020 और 2021 ब्लॉक के लिए वर्कर और ऑफिसर ग्रेड को मिलने वाली एलटीसी (लीव ट्रेवल कंसेशन) के भुगतान पर अगस्त तक रोक लगा दिया है. इस संबंध में गुरुवार को कंपनी के उपाध्यक्ष (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है. लॉकडाउन में बैठाये गये कर्मचारियों को पूरा वेतन देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पीआइएल- बाई सिक्स कर्मचारियों को भी पूर्ण वेतन देने की मांगवरीय संवाददाता4जमशेदपुरलॉकडाउन के कारण विभिन्न कंपनियों में प्रोडक्शन वर्क बंद है. काम बंद होने से मजदूर भी बैठे हुए हैं.

इस बीच कई कंपनियों ने यह आदेश निकाल दिया था कि बंद अवधि का 70 प्रतिशत वेतन ही मजदूरों को दिया जायेगा, लेकिन केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लगने के दौरान ही यह साफ कर दिया था कि कर्मचारियों को न तो कोई कंपनी वेतन रोकेगी और न ही कोई कटौती की जायेगी, लेकिन इसका उल्लंघन करते हुए कुछ कंपनियों ने मूल वेतन से कम देने का नोटिस जारी कर दिया है. इसे लेकर विभिन्न मामलों में पीआइएल दर्ज करने वाले हर्ष मंडल ने कंपनियों के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआइएल दर्ज करायी है. इसकी सुनवायी 13 मार्च को होगी. इसी मामले में टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेता हर्षवर्धन सिंह और प्रकाश कुमार इंटरवेनर बने हैं.

लॉकडाउन हटने पर 15 से खुल सकती है टाटा मोटर्स

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स व टाटा कमिंस में 15 अप्रैल से उत्पादन शुरू करने की तैयारी की जा रही है. अगर लॉकडाउन की अवधि नहीं बढ़ायी गयी, तो कंपनियों का खुलना तय है. ऐसे में अब कंपनी प्रबंधन की नजर केंद्र व राज्य सरकार के आदेश पर टिका हुआ है. अगर लॉकडाउन की समय-सीमा बढ़ायी गयी, तो कंपनी का उत्पादन शुरू नहीं होगा. गुरुवार को टाटा मोटर्स के माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर के जरिये इस विषय पर अधिकारियों ने घंटों मशक्कत की. कंपनी में अधिकारियों की माइक्रोसॉफ्ट टीम बनी है, जो लॉकडाउन के दौरान किसी मुद्दे पर सामूहिक रूप से बातचीत कर उसमें निर्णय लेंगे. गुरुवार को दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक बीएस-सिक्स इंजन बनाने पर चर्चा की गयी. टाटा कमिंस से आये एक अधिकारी ने बीएस-सिक्स इंजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >