टाटा मोटर्स यूनियन ने नये सीएचआरओ डीपी नांबियार का किया स्वागत

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने नवनियुक्त सीएचआरओ डीपी नांबियार का भव्य अभिनंदन किया। नांबियार ने टाटा की कार्य संस्कृति और कर्मचारियों की प्रतिभा की सराहना की।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में गुरुवार को कंपनी के नवनियुक्त मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ ) डीपी नांबियार का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर उन्होंने टाटा समूह के साथ अपने 31 वर्षों के लंबे जुड़ाव का अनुभव साझा करते हुए कहा कि मनुष्य चाहे जिस भी क्षेत्र में हो, यदि उसे सही अवसर और सकारात्मक वातावरण मिले, तो वह अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है. उन्होंने टाटा की कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए इसे निरंतर बनाये रखने पर बल दिया. समारोह में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि डीपी नांबियार, एचआर हेड प्रणव कुमार, इआर हेड सौमिक रॉय और डीजीएम सुतिर्था दत्ता को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न व पौधा भेंट कर स्वागत किया. इससे पूर्व, नांबियार ने यूनियन परिसर स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

प्रबंधन और यूनियन ने एक-दूसरे को सराहा

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि नांबियार ने पूर्व में आर्मी और आइटी सेक्टर में अपनी सेवाएं दी हैं. जिसके अनुभव का लाभ यूनियन और टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट दोनों को मिलेगा. एचआर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि यूनियन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती है. हम सब पद को पीछे और संस्था (ऑर्गनाइजेशन) को आगे रखकर काम करते हैं, यही हमारे बेहतर तालमेल का राज है. इआर हेड सौमिक रॉय ने यूनियन को प्रबंधन और मजदूरों के बीच का एक उचित माध्यम बताया और सीएसआर व सेवा कार्यों में महामंत्री के नेतृत्व की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान एक स्लाइड शो के माध्यम से यूनियन की विभिन्न गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को प्रदर्शित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: अशोक झा

Published by: Sweta Vaidya

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >