जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में अब कोई भी अस्थाई कर्मी नहीं रहेगा. कंपनी ने मंगलवार को 78 अस्थायी कर्मचारियों के अंतिम बैच की सूची जारी कर दी है. अब इसके बाद कोई अन्य सूची जारी नहीं की जायेगी. समझौते के तहत प्रति वर्ष 900 कर्मचारियों और हर तिमाही 225 कर्मचारियों को स्थायी किया जाना तय हुआ था. बचे 78 कर्मचारियों की सूची अंतिम बैच है. टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच श्रम आयुक्त (झारखंड) की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत कर्मचारियों के स्थायीकरण की प्रक्रिया जारी है.
14 अगस्त से 25 अगस्त के बीच होगा मेडिकल जांच
टाटा मोटर्स में स्थायी होने वाले कर्मचारियों की मेडिकल जांच 14 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में होगी. स्थायीकरण के पहले मेडिकल जांच और कागजातों की जांच प्रक्रिया से कर्मचारियों को गुजरना होगा. इन सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चयनित कर्मचारियों को कंपनी में प्रोबेशनर के रूप में एक साल कार्य करना होगा.
