टैगोर हाउस को बेस्ट मार्च पास्ट का खिताब

HILTOP SCHOOL : हिलटॉप स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में किया गया.

जमशेदपुर. हिलटॉप स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में किया गया. इसमें टैगोर हाउस को बेस्ट मार्च पास्ट के खिताब से नवाजा गया. टैगोर हाउस को सबसे अनुशासित हाउस चुना गया. नेहरू हाउस को बेस्ट हाउस का खिताब मिला. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील यूआइएसएल के रिटायर्ड सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा मौजूद थे. बालक वर्ग में रेयांशु कुमार पांडे, शिवांश कुमार चौधरी, सूर्या कर्मकार व श्रेयांश सिंह क्रमश: ए, बी, सी, डी बालक वर्ग में बेस्ट एथलीट बने. श्रेया कुमारी, आसिता, आराध्या सिंह, अराध्या प्रसाद व अनुष्का कुमारी क्रमश: ए, बी, सी व डी बालिका वर्ग में बेस्ट एथलीट बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >