वरिष्ठ नागरिकों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट 23 को

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए फन एंड फिटनेस लीग का आयोजन किया जा रहा है.

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए फन एंड फिटनेस लीग का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत 23 मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन होगा. फन एंड फिटनेस लीग का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के खेलों और शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए एक मंच प्रदान करना है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वरिष्ठ नागरिक 22 मई की मध्यरात्रि तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यह फन एंड फिटनेस लीग का दूसरा संस्करण है. इस वर्ष के संस्करण में कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, योग, वॉकथॉन, गोल्फ पटिंग और टेनिस जैसे खेलों का आयोजन होगा. वरिष्ठ नागरिक प्रतिभागियों के लिए ज्ञान-साझाकरण सत्र भी आयोजित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >