स्वीमिंग : जेपीएस व लोयोला स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को इंटर स्कूल स्वीमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को इंटर स्कूल स्वीमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जेपीएस बारीडीह (28 अंक ) व बालिका वर्ग में लोयोला स्कूल ओवरऑल (30 अंक) चैंपियन बना. बालिका वर्ग में डीएवी (22 अंक) और बालक वर्ग में कारमेल जूनियर कॉलेज (25 अंक) की टीम उपविजेता रही. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एम्पलॉई सर्विसेज के प्रमुख एचबी टोडीवाला, एल नागेश्वर राव, रामबालक सिंह, हसन इमाम मलिक, सतीश सिंंह व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट का सफल संचालन फिरोज खान ने किया. प्रतियोगिता में कुल 230 तैराक शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >