बेंगलुरु में सूर्य मंदिर के लिए ‘एक रुपया अंशदान’ लेने जमशेदपुर पहुंचे सुनील शर्मा

मंदिर का प्रचार कर विभिन्न समाज का सहयोग प्राप्त कर रहे हैं. उनके पिता स्व डीपी शर्मा सूर्य भगवान के उपासक थे. इसलिए वे देशभर में रहने वाले शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के परिवारों से एक-एक रुपया जमा कर मूर्ति की स्थापना करने जा रहे हैं.

जमशेदपुर, अशोक झा : बेंगलुरु (कर्नाटक) के जेपी नगर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की ओर से भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. एक एकड़ में बनने वाले सूर्य मंदिर के निर्माण के लिए स्व डीपी शर्मा के पुत्र सुनील शर्मा ने एक नयी पहल की है. 30 जुलाई को चेन्नई से शुरू किए गए अभियान के तहत पूरे देश में भ्रमण कर हर परिवार से मंदिर निर्माण के लिए सिर्फ ‘एक रुपया का दान’ अभियान चला रहे हैं. रविवार (पांच नवंबर) को जमशेदपुर पहुंचे सुनील शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2023 में सूर्य मंदिर निर्माण की नींव रखी. फरवरी 2024 में वे भगवान भास्कर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में हैं. अभियान के तहत वे अब तक चेन्नई, रायपुर, पुणे, कोलकाता सहित कई शहरों में जा चुके हैं. मंदिर का प्रचार कर विभिन्न समाज का सहयोग प्राप्त कर रहे हैं. उनके पिता स्व डीपी शर्मा सूर्य भगवान के उपासक थे. इसलिए वे देशभर में रहने वाले शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के परिवारों से एक-एक रुपया जमा कर मूर्ति की स्थापना करने जा रहे हैं.

सफेद संगमरमर से बन रहा है मंदिर

सुनील शर्मा ने बताया कि एक एकड़ में जेपी नगर में भव्य सूर्य मंदिर पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बनेगा. इसके लिए कारीगर राजस्थान से बुलाए गए हैं. सफेद संगमरमर मूर्तिकला और इमारत की सजावट में उपयोग के लिए लोकप्रिय है. मंदिर के गेट से लेकर पूरा परिसर सफेद संगमरमर का ही होगा. मंदिर निर्माण प्रगति पर है. वे एक-एक रुपया संग्रह करने के लिए निकले हैं, ताकि यह संदेश जाए कि मंदिर निर्माण में सबका योगदान है. उनके साथ किशोर, अशोक, बाबूलाल, राजेंद्र, अंजू, राजेश, सूरज भी जमशेदपुर आये हुए है. जमशेदपुर में उन्हें काफी सहयोग मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >