Rupesh Katriyar won the Steel City Golf Tournament

jamshedpur sports news golf. बोल्डीह गोल्फ कोर्स में 17-18 जनवरी तक आयोजित टाटा स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट में रूपेश कतरियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया.

जमशेदपुर. बोल्डीह गोल्फ कोर्स में 17-18 जनवरी तक आयोजित टाटा स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट में रूपेश कतरियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. उन्होंने 2 अंडर का कार्ड खेलकर यह खिताब हासिल किया. विनोद मुदिली इस साल के गोल्फर ऑफ द ईयर बने. वहीं, महिला वर्ग में पूनम दोषी को विजेता और सर्वश्रेष्ठ सकल का पुरस्कार मिला. महिला वर्ग में हेतल अडेसरा को गोल्फर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया. टाटा स्टील रॉ मेटेरियल के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन ने पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में सौ से अधिक गोल्फरों (महिला-पुरुष) ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >