जमशेदपुर. आदित्यपुर के एम-टाइप दुर्गा पूजा मैदान में 13 से 15 जून तक 18वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 22 जिलों के 165 मुक्केबाज (बालक-बालिका) हिस्सा लेंगे. यह जानकारी जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी अंकुर सिंह और सचिव राजीव वर्मा ने प्रेस वार्ता में दी. मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए 16 रेफरी तैनात किए गए हैं. टूर्नामेंट का उद्घाटन टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी अतुल भटनागर करेंगे. मौके पर जुस्को के चीफ देवी पंथला, आरके सिन्हा, आनंद बिहारी दुबे और सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल भी उपस्थित रहेंगे.
State boxing: राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज से, 165 मुक्केबाज लेंगे भाग
आदित्यपुर के एम-टाइप दुर्गा पूजा मैदान में 13 से 15 जून तक 18वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा.
