Jamshedpur news. मानगो क्षेत्र में एसएसपी, सिटी एसपी समेत प्रशासन व सीआरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च, दी चेतावनी

रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या हुई, तो कार्रवाई

Jamshedpur news.

रामनवमी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गयी है. लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को पूजा व शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह समस्या ना हो, इसके लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है. रविवार को एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीडीसी (एडीएम लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान, डीएसपी भोला प्रसाद ने मानगो, आजादनगर और उलीडीह थाना क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया. इस दौरान सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान भी मौजूद थे. मानगो चेपा पुल पर सभी जुटे, उसके बाद क्षेत्र में पैदल गश्त किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों को हिदायत दी की रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह का समस्या उत्पन्न करने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >