धोखाधड़ी केस में आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज

Srikella court news

जमशेदपुर. सरायकेला की एडीजे-1 कोर्ट ने दोमुहानी डोबो फोर लेन के लिए दी गयी जमीन के एवज में धोखाधड़ी कर जमीन अधिग्रहण की राशि निकासी कर लेने के केस में आरोपी शशधर महतो की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी. कोर्ट में शिकायकर्ता की ओर से अधिवक्ता केएम सिंह पक्ष रखा. इससे पूर्व शशधर महतो के छोटे भाई मलिंद्र महतो ने शशधर महतो के खिलाफ डोबो फोर लेन के लिए दी गयी जमीन के एवज में सरकार से मिले अधिग्रहण राशि के 2.39 करोड़ राशि में से अधिकतर राशि की निकासी करने की शिकायतवाद दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >