Jamshedpur News : कदमा जाहेरथान में की विशेष पूजा, शिबू और रामदास के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Jamshedpur News : शहर से लेकर गांव तक रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाहेरथानों में पूजा-अर्चना की गयी.

Jamshedpur News :

शहर से लेकर गांव तक रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाहेरथानों में पूजा-अर्चना की गयी. कदमा संताल जाहेरथान में रविवार को माझी बाबा बिंदे सोरेन की अगुवाई में नायके बाबा धानो टुडू ने जाहेरथान में शिबू सोरेन और रामदास सोरेन के लिए विशेष पूजा-अर्चना की.

माझी बाबा बिंदे सोरेन ने कहा कि हम समस्त आदिवासी समाज की ओर से देवी-देवताओं से उनके शीर्घ स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दोनों ही आदिवासी समाज के प्रमुख अगुआ हैं. उनकी अत्यधिक तबीयत खराब होने से समाज के लोग चिंतित हो गये हैं. उन्होंने कहा कि मरांगबुरू-जाहेरआयो पर आस्था है, वे समाज के दोनों अगुआ को शीघ्र ही स्वस्थ कर हमारे बीच भेजने का काम करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >