दांतों की सही देखभाल का मिला मंत्र, 700 बच्चों का हुआ डेंटल चेकअप

बच्चों में मौखिक स्वच्छता की आदतों को बढ़ावा देने के लिए दयानंद पब्लिक स्कूल ने एक विशेष डेंटल चेकअप और ओरल हाइजीन अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के लगभग 700 बच्चों के दांतों की जांच की गई.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बच्चों में स्वस्थ दांतों और बेहतर मौखिक स्वच्छता की आदत विकसित करने के उद्देश्य से दयानंद पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विशेष डेंटल चेकअप एवं ओरल हाइजीन अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इंटरैक्ट क्लब एवं क्लासरूम्स टू क्लाइमेट एक्शन क्रूसेडर्स (सीसीएसी ) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के साथ ही भारतीय मॉडल मिडिल स्कूल के छात्रों सहित करीब 700 बच्चों का नि:शुल्क दंत परीक्षण किया गया.

डॉ. अवकाश अंजन ने किया चेकअप

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में दंत चिकित्सक डॉ. अवकाश अंजन थे उपस्थित थे. उन्होंने बच्चों को बताया कि स्वस्थ दांत केवल अच्छी मुस्कान ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य की भी पहचान हैं. उन्होंने सही तरीके से ब्रश करने का प्रदर्शन भी किया और दिन में दो बार ब्रश करने, सही टूथब्रश चुनने, दांतों के इनेमल की सुरक्षा करने के साथ ही नियमित रूप से डेंटल चेकअप कराने के महत्व को सरल भाषा में समझाया. बच्चों ने भी उनसे कई सवाल पूछे, जिनका डॉ. अंजन ने विस्तार से जवाब दिया.


डॉ. अवकाश अंजन

जागरूकता सत्र के बाद डॉ. अंजन ने सभी विद्यार्थियों के दांतों की जांच की. जांच के दौरान जिन बच्चों में दांतों से जुड़ी समस्याएं मिलीं, उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ भविष्य में अपनाए जाने वाले बचाव के उपाय भी बताये.

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना रेहल एवं इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने डॉ. अवकाश अंजन का स्वागत किया. समापन अवसर पर प्रिंसिपल ने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में छोटी उम्र से ही अच्छी स्वास्थ्य संबंधी आदतें विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >