आज और कल सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप, 18 वर्ष के युवा तुरंत बनवाये वोटर कार्ड

पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद, जिला प्रशासन ने नए मतदाताओं को जोड़ने की तैयारी कर ली है. 8 और 9 अगस्त को विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां युवा आसानी से अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन (प्रारूप प्रकाशन) होने के बाद अब नये मतदाताओं को जोड़ने और सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है.

डीसी राजीव रंजन ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जिले के सभी पोलिंग बूथों (मतदान केंद्रों) पर 8 और 9 अगस्त (शनिवार व रविवार) को स्पेशल कैंप लगाये जा रहे हैं. सभी केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. जो मौके पर ही फॉर्म उपलब्ध करायेंगे और आवेदन जमा लेंगे. विशेष शिविर सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा.

किन आवेदनों के लिए कौन-सा फॉर्म

नया वोटर बनने के लिए (फॉर्म-6): ऐसे सभी भारतीय नागरिक जो 1 अक्तूबर 2026 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या कर चुके हैं. वे फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर बीएलओ को सौंपेंगे.

सुधार या बूथ बदलने के लिए (फॉर्म-8): यदि परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग बूथों पर है या वर्तमान निवास स्थान से दूर है. तो वे फॉर्म-8 भरकर पूरे परिवार का नाम एक ही नजदीकी मतदान केंद्र पर स्थानांतरित करा सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

विशेषकर युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए डीसी ने बताया कि जो लोग भौतिक रूप से बूथ पर नहीं जा सकते है. वे चुनाव आयोग के वोटर हेल्पलाइन ऐप या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरकर जरूरी कागजात अपलोड कर सकते हैं. सभी नागरिक 8 और 9 अगस्त (शनिवार व रविवार) को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और मतदाता सूची के अद्यतनीकरण में जिला प्रशासन का सहयोग करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >